8 जनवरी 2020 - 13:26
ईरान की जवाबी कार्यवाही पर क्या कहा पाकिस्तानी मीडिया ने?

इराक़ में अमरीकी छावनी पर ईरान के मीज़ाइल हमले और जवाबी कार्यवाही पर पाकिस्तानी मीडिया पर ज़बरदस्त प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है और यह ख़बर पाकिस्तानी मीडिया की सुर्ख़ियां बनी हुई है।

इस्लामाबाद से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के अनेक टीवी चैनलों ने अपनी पहली ही सुर्ख़ी इराक़ में अमरीकी सैन्य छावनियों पर ईरान की जवाबी कार्यवाही से विशेष किया है। समाचार पत्रों ने ईरान की जवाबी कार्यवाही के बाद क्षेत्र में पैदा होने वाली स्थिति पर नज़र डाली है।

एआरवाई टेलीवीजन चैनल के प्रसिद्ध टीकाकार शौकत पराचा का कहना है कि जनरल क़ासिम सुलैमानी की शवयात्राओं में जनता की भव्य उपस्थिति की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान की जवाबी कार्यवाही निश्चित थी।

जीएनएन के साथ इन्टरव्यू में टीकाकार मंसूर जाफ़र कहते हैं कि ईरान ने जो कहा था कर दिखाया। 

उधर पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय ने भी एक बयान जारी करके पाकिस्तानी नागरिकों से इराक़ और उसके आसपास की यात्रा करने से मना किया है।